terror attack in kabul, 21 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में तालिबान हमले में 21 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 8:03 PM (IST)
काबुल में तालिबान हमले में 21 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए दो आतंकी हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं और करीब 45 घायल हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावरों का निशाना सरकारी कार्यालय और सांसदों का ऑफिस था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दकी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने पहला विस्फोट किया और फिर तुरंत बाद उसी जगह दूसरा धमाका हुआ। सिद्दकी ने बताया कि हताहतों की सही जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल कावैसी ने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में लाया गया है। तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्लाह मुजाहिद ने काबुल हमले की जिम्मेदारी ली है।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement