आरा। बिहार में भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक धार्मिक जुलूस में पथराव के बाद उत्पन्न तनाव दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को एक बार फिर लोगों ने सडकों पर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने एक बस में आग लगा दी और कई दुकानों में तोडफ़ोड़ की। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम दुसाधी बधार में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। लोगों ने रात में भी छह वाहनों और तीन दुकानों को फूंक दिया था। कई दुकानों में तोडफ़ोड़ की थी। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, तब जाकर लोग शांत हुए थे। पथराव में चार पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।