Temperatures in north China to fall sharply-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तरी चीन के तापमान में तेज गिरावट का अनुमान

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 1:03 PM (IST)
उत्तरी चीन के तापमान में तेज गिरावट का अनुमान
शेनयांग। चीन के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो दिनों में तापमान में तेज गिरावट का अनुमान है। इसकी वजह अगले दो दिनों में होने वाली बारिश और बर्फबारी बताई जा रही है। चीन के मौसम विभाग के अनुसार, चीन के उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही उत्तरी चीन में बर्फीली हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है। पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में रविवार को शीत ऋतु की पहली बर्फबारी हुई। वहीं पूर्वी हिस्से में 14 मिलीमीटर की बारिश हुई, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। लियाओनिंग प्रांत के मौसम विभाग के अधिकारियों ने नारंगी चेतावनी जारी कर दी है, जो भारी बर्फबारी पर जारी होने वाली दूसरी बडी चेतावनी है। हर्बिन को बीजिंग से जोडऩे वाले राजमार्गो को भी बंद कर दिया गया है। लियाओनिंग प्रांत के यातायात विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement