temperature will rise two degrees Celsius in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने का अनुमान

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 4:33 PM (IST)
तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने का अनुमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में इजाफा होगा। दिन में तेज हवाएं नही चलेंगी और अब बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 12.5 डिग्री, इलाहाबद का 15 डिग्री, झांसी का 14.8 डिग्री और गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement