Telangana: man fired on neighbor with AK 47-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना : शख्स ने पड़ोसी पर एके 47 से फायरिंग की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2020 6:09 PM (IST)
तेलंगाना : शख्स ने पड़ोसी पर एके 47 से फायरिंग की
हैदराबाद। तेलंगाना के एक व्यक्ति ने सिद्दिपेट जिले में एक चारदीवारी विवाद को लेकर अपने पड़ोसी पर स्वचालित राइफल, एके 47 से फायरिंग कर दी। पुलिस ने सदानंदम को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है, जो गुरुवार देर रात गंगा राजू पर लगभग दो राउंड फायरिंग करने के बाद घटनास्थल से भाग निकला था। गंगा राजू इस घटना में बाल-बाल बच गए जो अक्कान्नापेट मंडल हेडक्वार्टर में हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से दो गोलियां बरामद की और घटना की जांच शुरू की। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सदानंदम ने असाल्ट राइफल कैसे प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने उसके घर पर तलाशी ली और कुछ चीजें बरामद की। उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। गंगा राजू ने कहा कि एक चारदीवारी को लेकर उनके बीच विवाद था और झगड़े के दौरान सदानंदम ने उन पर गोली चला दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement