Telangana Governors X account hacked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना की राज्यपाल का 'एक्स' अकाउंट हैक

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2024 6:31 PM (IST)
तेलंगाना की राज्यपाल का 'एक्स' अकाउंट हैक
हैदराबाद। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का 'एक्स' अकाउंट बुधवार को अज्ञात लोगों ने हैक कर लिया। हैदराबाद पुलिस ने राजभवन के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। संबंधित अधिकारी के लॉग इन और अकाउंट को प्रबंधित करने में सक्षम नहीं होने के बाद साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
हैकर्स ने अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं किया लेकिन उस तक एक्सेस सीज कर लिया।
पुलिस ने कथित तौर पर हैकिंग के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधन से संपर्क किया है। वे अपराधियों की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement