Advertisement
तेलंगाना के भैंसा कस्बे में झड़पों के बाद फैला तनाव

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने सोमवार को भैंसा में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों पर हमला होना परेशान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम. महेन्द्र रेड्डी से बात करके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और अतिरिक्त बल तैनात करने के लिए कहा है।
मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव से भी बात की है।
बता दें कि भैंसा वैसे तो एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां कई बार सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। पिछले साल जनवरी में हुई हिंसा ने शहर को हिलाकर रख दिया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। साथ ही कई घर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


