पटना। आज पीएम नरेन्द्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर सभी उनको बधाईयां दे रहे हैं। बिहार से भी पीएम मोदी को बधाईयां मिली लेकिन बधाई संदेश में ताना भी था। बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू सुपुत्र तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को ट्विट कर जन्मदिन की बधाई दी। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बधाई के साथ तेजस्वी ने पीएम मोदी को अच्छे दिनों का ताना भी दिया।