लालू पुत्र तेजस्वी यादव की रघुवंश को घुडकी, न करें ओछी बयानबाजी
khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 10:42 PM (IST)
इस बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने राजद और जनता दल यूनाइटेड
के नेताओं को संयम से काम करने की नसीहत दी। अशोक का मानना है कि महागठबंधन
के तीनों दलों में ऎसे लोग हैं जो सरकार बनने के बाद मौका नहीं मिलने के
कारण महागठबंधन के खिलाफ परस्पर विरोधी बयान दे रहे हैं। हालांकि कांग्रेस
की भूमिका को स्पष्ट करते हुए चौधरी ने कहा कि जब भी कोई महागठबंधन के मूल
सिद्धांत से भटकेगा तब कांग्रेस पार्टी मूक दर्शक नहीं बनी रहेगी।
तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड बुधवार को नरम
दिखी लेकिन उसके नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर महागठबंधन के नेता पर,
विपक्ष हो या सहयोगी, कोई उंगली उठाने की हिम्मत करेगा तो उसका जवाब देना
उनकी मजबूरी है।
जानकार मानते हैं कि बदली परिस्थितयों में लालू
यादव अब नीतीश कुमार से नजदीकी बनाने की कोशिश करेंगे।
नीतीश हालांकि पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन उनकी नाराजगी
रघुवंश के हर दूसरे दिन आने वाले बयानों से ज्यादा लालू यादव और तेजस्वी
यादव के उन बयानों से भी है जिनमें सार्वजनिक मंच से उन्होंने कहा कि उनकी
पार्टी के ज्यादा विधायक होने बाबजूद उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री
बनाया।