Tejashwi Yadav meets Lalu Prasad in jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू से जेल में मिले तेजस्वीेे, जेल प्रशासन के रवैये पर उठाए सवाल

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2018 10:54 PM (IST)
लालू से जेल में मिले तेजस्वीेे, जेल प्रशासन के रवैये पर उठाए सवाल
रांची। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने पिता लालू प्रसाद से यहां केंद्रीय जेल में मुलाकात की। लालू को चारा घोटाले में सजा सुनाए जाने के बाद तेजस्वी की उनसे यह पहली मुलाकात है। तेजस्वी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा, ‘‘मैं लालू जी से सिर्फ पांच मिनट के लिए मिल सका। ज्यादातर समय प्रक्रिया की औपचारिकाएं पूरी करने में बर्बाद हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। यही वजह है कि मैं उनसे मिलने आया। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। मैंने पूछताछ की कि वे समय से दवाइयां ले रहे हैं या नहीं।’’ राजद नेता ने यह भी कहा कि परिवार पूर्व केंद्रीय मंत्री की जमानत के लिए वकीलों से संपर्क में है। पूर्व क्रिकेटर तेजस्वी अपने पिता से मिलने के लिए रविवार को रांची पहुंचे थे। बहुत से राजग समर्थक बिरसा मुंडा जेल के बाहर मौजूद रहे, लेकिन सिर्फ तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद से मिलने की इजाजत दी गई। देवघर कोषागार से धोखाधड़ी से धन निकालने को लेकर चारा घोटाले से जुड़े दूसरे मामले में 23 दिसंबर को लालू प्रसाद को दोषी करार दिया गया गया और छह जनवरी को उन्हें साढ़े तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement