Advertisement
सीएम नीतीश कुमार के साथ आने पर तेजस्वी ने लगाया विराम, कहा, 'अब कुछ नहीं होना है, सीधे चुनाव होगा'

इससे पहले राजद की सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परिवार का सदस्य बताते हुए इशारों ही इशारों में साथ आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे गार्जियन हैं। उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। नीतीश जब भी आना चाहें, उनका स्वागत है।
इधर, तेजस्वी यादव ने एक बार फिर 'डीके टैक्स' की बातों को दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं सभी बातों को प्रमाण के साथ लोगों के सामने रखूंगा।
तेजस्वी से राष्ट्रीय लोजपा के प्रमुख पशुपति पारस के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर आने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का उनसे व रामविलास पासवान जी से पुराना संबंध है। कल (बुधवार) को उनके आवास पर दही चूड़ा का भोज है, उसी का निमंत्रण देने आए थे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


