Advertisement
तेजस्वी ने नीतीश से पूछा सवाल, 'सरकार की कमियां कौन दूर करेगा'

तेजस्वी ने कहा कि, मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री सभी ओर से घिरे हुए हैं, ऐसे में उटपटांग बयान दे रहे हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कौन नहीं जानता कि नशा करना, चोरी करना, दहेज लेना बुरी बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को समाज की बुराइयां दिख रही हैं, लेकिन सरकार की बुराइयां, कमियां नहीं दिख रही।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, समाज में क्या अच्छाई-बुराई है सब लोग जानते हैं। लेकिन सरकार में जो कमियां हैं। बिहार में जो कमियां हैं। जो प्रशासनिक अराजकता है। इसे कौन दुरुस्त करेगा? भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी कौन मिटाएगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कौन दिलाएगा।
तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में इतना काम कर दिया कि लोगों ने उनकी पार्टी को तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


