Tejas plane crashes in Jaisalmer, pilot ejects safely-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैसलमेर में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2024 4:02 PM (IST)
जैसलमेर में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला
जैसलमेर । भारतीय वायु सेना का एक तेजस विमान मंगलवार को ऑपरेशनल ट्रेनिंग सॉर्टी के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। आईएएफ के अधिकारियों ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “भारतीय वायु सेना का एक तेजस विमान मंगलवार को एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग सॉर्टी के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।” सूत्रों ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे 'भारत शक्ति-2024' अभ्यास के लिए आ रहा था, जो जैसलमेर के जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement