Advertisement
केसीआर के हेलिकॉप्टर में फिर आई तकनीकी खराबी

सिरपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद केसीआर आसिफाबाद के लिए रवाना हो रहे थे, तभी कुछ तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बाद में वह सड़क मार्ग से रवाना हो गए। आसिफाबाद में सभा के बाद, वह दूसरी सभा को संबोधित करने के लिए बेल्लमपल्ली जाएंगे।
तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब केसीआर के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है। सोमवार को, तेलंगाना में एक रैली के लिए जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे पायलट को उसे वापस सिद्दीपेट जिले के एर्रावल्ली स्थित मुख्यमंत्री के फार्महाउस की ओर मोड़ना पड़ा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


