Advertisement
ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला का कहना हैं कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहाँ के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है। इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान रखा गया था। विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना नियम के इसमें कटौती किया जाना समझ से परे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लेने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है।
शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक सियाराम शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने शिक्षकों को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो में लगाए जाने का विरोध करते हुए विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग की हैं इसको लेकर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया हैं। प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीना और नवीन कुमार शर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की आंदोलन के आगामी चरणों में 8 अप्रैल को सभी उपशाखा स्तर पर उपखंड अधिकारी को व 20 अप्रेल को जिला स्तर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसी आंदोलन की कडी में रूपबास उपखंड के विद्यालयों में ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी डॉ महेश गुर्जर, सिरोज़न गिरी, शिवदत्त शर्मा, डॉ उदयभान सिंह गुर्जर, मुकेश गुर्जर, नरेंद्रसिंह परमार, राहुल, वीरेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र खटाना, भानुप्रताप सिंह परमार, पिंकी कुमारी, कुमरसैन योगी, उपेन्द्र शर्मा, जयदेव सिंह तेवतिया, रामेश्वर दयाल , केदार बैसला, महावीर सिंह खटाना, जगदीश शर्मा, कमलेश शर्मा, रूपेन्द्र सिंह सागर , राकेश कुमार, रवि कुमार, सत्यप्रकाश, जगन्नाथ, रामकिशोर मीना, बबीता कुमारी, सरोज, अशोक कुमार, जगन सिंह, विक्रम सिंह, जवाहर सिंह, संगीता कुमारी, बैजनाथ शर्मा, रामभरोसी गुर्जर सहित सैंकड़ों शिक्षकों ने काली पट्टी बाँध कर विभिन्न प्रकार की अवकाश कटौती का विरोध कियाI जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बैसला ने कहा कि कल 8 अप्रेल को पूरे प्रदेश में जगह-जगह उपखंड अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और सरकार से माँग की जाएगी कि इस अव्यवहारिक निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए और शिविरा पंचांग में शीघ्र संशोधन कर ग्रीष्मावकाश 16 मई से 30 जून तक रखा जाये और संस्था प्रधान के साधिकार को पहले की तरह 2 दिन का किया जाए I उमेश सिंह डूडी प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक और जिला मंत्री वासुदेव योगी ने बताया कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


