Advertisement
पीएम मोदी को ओछी बातें नहीं करनी चाहिए : चंद्रबाबू

नायडू ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर राज्य और इसके पांच करोड़ लोगों को धोखा दिया है और मोदी अपने वादे को निभाने में असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, "15 वर्षो बाद, पहली बार विपक्षी पार्टियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। हम जानते हैं कि उनके पास बहुमत है। लेकिन प्रस्ताव बहुमत बनाम नैतिकता के मुद्दे पर था।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मोदी द्वारा आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जे की वास्तविक मांग को तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के बीच आंतरिक लड़ाई करार देने पर 'बहुत दुखी' हैं।
उन्होंने कहा, "वह कैसे मेरी तुलना भ्रष्ट राजनेताओं से कर सकते हैं। वाईएसआर कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है।" नायडू ने कहा कि आंध्रप्रदेश के लोग भाजपा से बहुत गुस्सा हैं, क्योंकि उनकी भावनाओं को हल्के में लिया गया।
उन्होंने कहा, "आंध्र के लोग पूरी तरह व्यथित हैं। लोग उनके साथ हुए अन्याय के लिए गुस्से में हैं।" नायडू ने कहा, "पंजाब में क्या हुआ? असम में क्या हुआ? जम्मू एवं कश्मीर में क्या हुआ? यह केवल एक भाव है। हमने ठीक से इसका सामना नहीं किया।"
उन्होंने कहा, "आप हमारे लोगों के साथ अन्याय नहीं कर सकते। लेकिन मैंने अपने लोगों को विश्वास दिलाया है। मैंने उनसे कहा है कि अगर आप तबाही के रास्ते पर, प्रदर्शन के रास्ते पर जाते हो तो हम कहीं भी नहीं ठहरेंगे।" नायडू ने कहा, "हम मेहनत करेंगे। हम धन का सृजन करेंगे, लेकिन हम अपनी वास्तविक मांगों के लिए लड़ेंगे। सभी समस्या के लिए, एक राजनीतिक स्थिति होती है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


