Taxi Union President Amandeep Singh on hunger strike in freezing cold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कपकपाती सर्दी में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अमनदीप सिंह भूख हड़ताल पर डटे

khaskhabar.com: सोमवार, 16 दिसम्बर 2024 10:53 PM (IST)
कपकपाती सर्दी में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अमनदीप सिंह भूख हड़ताल पर डटे
चंडीगढ़। रात के 8 बज चुके हैं और सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह अपनी जायज मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। खुले आसमान के नीचे, घने अंधेरे और सर्द हवा के बीच डटे अमनदीप सिंह का यह संघर्ष सवाल खड़ा करता है कि आखिर क्या कारण है जो उन्हें अपने परिवार से दूर इस कठिन परिस्थिति में बैठने पर मजबूर कर रहा है। अमनदीप सिंह की मांगों को चंडीगढ़ के अन्य ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों का भी समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शनकारियों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। इससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और आम जनता को परेशानी झेलने की संभावना है। अनिल कुमार, चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के अध्यक्ष, ने भी अमनदीप सिंह की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से तुरंत समाधान निकालने की अपील की है। चंडीगढ़ प्रशासन का इस मुद्दे पर क्या रुख होगा, यह देखना अब महत्वपूर्ण होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement