Advertisement
विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए टास्क फोर्स का गठन

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कह चुके है कि नई शिक्षा नीति में वो सभी गुण विद्यमान हैं। यह भारत को एक बार फिर से ग्लोबल पावर के रूप में स्थापित कर सकती है। बस आवश्यकता है इसे उचित ढंग से लागू किया जाये।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में जारी प्रयासों के अन्तर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की टास्क फोर्स के सदस्यों व प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की एक प्रमुख बैठक भी हुई है। इस बैठक में सभी विभाग अपने विषय के सम्बंध में विशेषज्ञता, क्षमताओं, महžवाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वयन के सम्बंध में सुझाव दिए।
टास्क फोर्स के सुझावों में गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम, बहुविषयक अवसर, उपयोगी कार्ययोजना का समावेश आवश्यक है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विभागीय स्तर पर विजन, मिशन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के स्तर पर भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रेरित सह-सहयोगी विजन-मिशन निर्धारित कर रहा है ताकि माइक्रो स्तर पर इस नई नीति का क्रियान्वयन सम्भव हो और कम समय में निर्धारित परिणाम प्राप्त हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


