tanushree appoint as a brand ambasoder for beti bachao beti padhao-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीसुब अधिकारी तनुश्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसडर

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 6:40 PM (IST)
सीसुब अधिकारी तनुश्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसडर
बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल के ऑपरेशनल समूह, सामान्य ड्यूटी में प्रथम भारतीय महिला अधिकारी सहायक कमाण्डेंट तनुश्री पारीक को बीकानेर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र और तहसील मुख्यालयों पर खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही बालिकाओं को ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। तनुश्री जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में एक आइकॅन के रूप में हिस्सा लेंगी। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक 24 वर्षीय तनुश्री राज्य स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं। राज्य स्तर पर ब्रांड एम्बेसडर सवाईमाधोपुर की दीया कुमारी राजस्थान की बेटियों का बखूबी प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement