Tamil Nadu: Two private buses collide at Melpattampakkam in Cuddalore district, around 70 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु: कुड्डलोर जिले में दो निजी बसों की टक्कर,7 की मौत, 40 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2023 3:09 PM (IST)
तमिलनाडु: कुड्डलोर जिले में दो निजी बसों की टक्कर,7 की मौत, 40 घायल
चेन्नई | तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुड्डालोर पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि टक्कर के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना में शामिल लोगों से बात करने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे टक्कर हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने लोगों की मौत पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement