Tamil Nadu assembly to pass resolution against 3 agricultural laws: Stalin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी : स्टालिन

khaskhabar.com: बुधवार, 26 मई 2021 6:20 PM (IST)
तमिलनाडु विधानसभा 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी : स्टालिन
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव लाएगी जिसमें केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कहा जाएगा। यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने अपनी पार्टी द्रमुक के चुनावी वादे को याद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उसके लिए आवश्यक कानून पारित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने का वादा किया था। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को आंदोलन करते हुए छह महीने बीत चुके हैं। द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने यह भी कहा कि यह चिंताजनक बात है कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए किसानों के साथ रचनात्मक बातचीत करने की कोशिश नहीं की है और न ही तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कदम उठाए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement