Advertisement
तमिलनाडु : चक्रवात फेंगल को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में हो रही बारिश

चेन्नई और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि डेल्टा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, डेल्टा क्षेत्र के कुड्डालोर और मयिलादुथुराई में गुरुवार को 24.4 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है।
कांचीपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और पुडुचेरी जैसे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 24 सेमी तक भारी बारिश होने की संभावना है।
किसी भी हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को पहले ही तैनात कर दिया गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से बुधवार को इन जिलों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रखे गए हैं।
इस बीच, चेंगलपेट, कांचीपुरम, कडलूर, तिरुवल्लुर,मईलाडुदुरै और नागपट्टिनम में भारी बारिश शुरू हो गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


