Tamil Nadu: 7 arrested for attack on Dalit brother and sister, situation tense in Tirunelveli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु : दलित भाई-बहन पर हमला मामले में 7 गिरफ्तार, तिरुनेलवेली में स्थिति तनावपूर्ण

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2023 2:31 PM (IST)
तमिलनाडु : दलित भाई-बहन पर हमला मामले में 7 गिरफ्तार, तिरुनेलवेली में स्थिति तनावपूर्ण
चेन्नई। पुलिस ने दलित छात्र और उसकी बहन पर हमला करने के आरोप में सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के नंगुनेरी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों दलित बच्चों की मां ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है क्योंकि उन्हें मध्यवर्ती जाति के सदस्यों से बड़े हमले का डर है। तिरुनेलवेली पुलिस हाई अलर्ट पर है और जिले में पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है। साल 2021 में मदुरै और तिरुनेलवेली जिलों सहित दक्षिण तमिलनाडु में, दलितों और मध्यवर्ती जाति के सदस्यों की हत्या कर दी गई। ये हत्याएं दो समूहों के बीच पुरानी हत्याओं और दुश्मनी के कारण की गई थी।
मां ने पुलिस से शिकायत की कि मध्यवर्ती जाति के छात्र उसके बच्चे से पैसे लेते थे। उन्हें खाद्य पदार्थ और यहां तक ​​कि तंबाकू खरीदने के लिए मजबूर करते थे। दलित छात्र के परिवार की शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने मध्यवर्ती जाति के छात्रों को फटकार लगाई।
इससे नाराज होकर मध्यवर्ती जाति के छात्रों ने उसके घर जाकर दलित छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची छात्र की बहन पर भी उन्होंने हमला किया।
पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत सात मध्यवर्ती जाति के छात्रों को गिरफ्तार किया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement