Talks with doctors concluded without results, will be tomorrow again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना नतीजे समाप्त हुई डाक्टरों से वार्ता, कल फिर होगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 10:45 PM (IST)
बिना नतीजे समाप्त हुई डाक्टरों से वार्ता, कल फिर होगी
जयपुर। डाक्टरों की हड़ताल समाप्ति के लिए किए जा रहे प्रयास एक बार फिर अधूरे रह गए। डाक्टर्स और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता बिना किसी फैसले के समाप्त हो गई। बातचीत बुधवार को फिर होगी जिसमें हड़ताली डाक्टर्स को बातचीत के लिए बुलाने के लिए ग्रीन कोरिडोर दिया जाएगा। झालाना स्थित सीफू कार्यालय में होने वाली इस वार्ता में डाक्टर अजय चौधरी, डा. दुर्गाशंकर सैनी, उपाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि डाक्टरों को बिना किसी शर्त के काम पर लौटना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तबादले निरस्त नहीं किए जाएंगे। डाक्टर्स अपने समझौते से पीछे हट रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement