Advertisement
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच नहीं बनी बात, तीसरे राउंड की बैठक में नहीं निकला कोई हल

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा था, "पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता समाप्त हो गई है और अनिश्चितकालीन चरण में प्रवेश कर गई है। फिलहाल, बातचीत पूरी हो गई है।"
उन्होंने कहा कि अफगान पक्ष लिखित समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है। अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि वे मौखिक समझौते का सम्मान करेंगे, लेकिन ऐसा करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
हालांकि, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि दोनों देशों के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू है।
दूसरी तरफ, जमीनी स्तर पर तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। हाल ही में सीमा पर हुई गोलीबारी में लगभग पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
इस्तांबुल में हुई इस वार्ता में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक वरिष्ठ सैन्य, खुफिया और विदेश कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में कर रहे थे।
दूसरी ओर, अफगान तालिबान पक्ष का नेतृत्व जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस (जीडीआई) के प्रमुख अब्दुल हक वासेक ने किया। अफगान के प्रतिनिधिमंडल में सुहैल शाहीन, अनस हक्कानी और उप आंतरिक मंत्री रहमतुल्लाह नजीब समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


