Taking new activa costlier for a young man, lose life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई एक्टिवा लेना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया, जान गंवाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 8:41 PM (IST)
नई एक्टिवा लेना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया, जान गंवाई
पठानकोट। नई एक्टिवा लेना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। ममेरे भाई ने कर्जा उतारने के लिए उसकी हत्या कर दी और एक्टिवा लूट लिया। मृतक की पहचान सन्नी कपूर उर्फ सन्नी पुत्र बचन लाल निवासी गांव खुंडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई शशि कपूर ने दिए गए बयानों में बताया कि 6 जून की रात्रि 8 बजे जब सन्नी अपने घर बैठा हुआ था तो इसी दौरान गांव का अजय कुमार पुत्र रूप लाल जो कि रिश्ते में मामा का बेटा लगता है राहुल पुत्र वरियाम चंद निवासी अवांखा व हैप्पी पुत्र चैन राम निवासी गांव नाला के साथ वहां आया तथा उसे (सन्नी को) बुलाकर साथ ले गया परन्तु सन्नी न तो उस रात्रि को वापस लौटा तथा न ही कल दूसरे दिन उसका कोई सुराग मिला। बाद में पिछली रात्रि गड़मल गांव के करीब खाली प्लाट में उसका शव मिला। पुलिस ने पहले मामले का संज्ञान लेते हुए फौरी रूप से उक्त के विरुद्ध मामला दर्ज किया। मृतक घरोटा में बार्बर का कार्य आजीविका कमाने के लिए करता था। उसकी शादी हुए 4 वर्ष हुए थे। सन्नी अपने पीछे पत्नी व 2 बेटियां छोड़ गया है। उधर पुलिस ने सन्नी कपूर के कातिलों को कुछ ही घंटे में ट्रेस करके काबू करने में सफलता प्राप्त की। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ हेतु डी.एस.पी. देहाती कुलदीप सिंह व कानवां पुलिस इंचार्ज सुदेश कुमार तथा सी.आई.ए. इंचार्ज अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस पाॢटयां गठित कर दी गईं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक स्थान पर छिपे बैठे हैं जिन्हें पुलिस पार्टी ने फौरी कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। बाद में आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उनसे सन्नी की हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची, कपड़ा, लोहे की रॉड व पत्थर बरामद किया।
आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि मुख्य आरोपी अजय कुमार ने लोगों के पैसे देने थे। उसने कर्जा उतारने के लिए अपने दोनों उक्त साथियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने का मंसूबा बनाया, परन्तु इसमें वे सफल नहीं हो सके। इसी बीच मृतक सन्नी ने एक्टिवा वाहन खरीदा था। आरोपी सन्नी से एक्टिवा छीनने व पैसों की लूटपाट करने के इरादे से वे सन्नी को उसके घर से बाहर लेकर गए व कत्ल कर दिया। पुलिस ने काबू आरोपियों से छीनी गई एक्टिवा बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement