T20 match in Green Park Stadium on January 26 at kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐतिहासिक ग्राउंड ग्रीनपार्क में चलेगा विराट का बल्ला !

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 5:47 PM (IST)
ऐतिहासिक ग्राउंड ग्रीनपार्क में चलेगा विराट का बल्ला !
कानपुर। विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली भारतीय टीम लगातार बेहतर परफार्म कर रही है, तो कप्तान भी अच्छी फार्म में है। बीते वर्ष अक्टूबर माह में टेस्ट सीरीज में टीम इण्डिया मेहमान टीम न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर चुकी है। वहीं अब 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। ग्रीनपार्क में अब तक विराट का परफार्मेंस अन्य स्थानों की तरह बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में प्रशंसक यह उम्मीद लगाये बैठे हैं कि इस ऐतिहासिक स्टेडियम में विराट का बल्ला जमकर चले।
गौरतलब है कि कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने वर्ल्डकप, टी-20 वर्ल्डकप जीते हैं। हाल में ही कैप्टन कूल ने वनडे की कप्तानी छोड़ दी हैं, जिसके बाद टीम के खेवनहार विराट कोहली बने हैं। अगर उनके परफार्मेंस पर नजर डाली जाय तो अन्य हर स्थानों की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम उनके लिये लकी नहीं रहा। इस मैदान पर उन्होंने पहली बार दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ वनडे मैच खेला और महज 18 गेंद खेलकर 11 रन बनाये और डेल स्टेन की गेंद पर फिल्डर एल्बी मोर्केल को कैच दे बैठे। यही नहीं बीते साल अक्टूबर माह में हुए 500वां टेस्ट मैच खेलने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने जीत हासिल की, लेकिन इसमें भी विराट का बल्ला नहीं चला। वह पहली पारी में दस गेंद खेलकर नौ रन बनाएं तो सैकेंड पारी में 40 गेंद खेल सिर्फ 18 रन ही बना सके और एमडी क्रैग की गुगली गेंद पर शॉट लगाने के दौरान सोढ़ी को कैच दे बैठे। ऐतिहासिक मैदान में दहाई अंक न पार करने वाले भारतीय कप्तान कोहली के बैटिंग को देखने आये प्रशंसकों को सिर्फ निराशा मिली। लेकिन एक बार फिर ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच में प्रशंसक उम्मीद लगाये हुए है कि जिस तरह पुणे में भारतीय टीम के खेवनहार बने विराट कोहली के बल्ले ने चौके-छक्के लगाये है तो ऐसा ही ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी देखने को मिलेगा।

युवराज व केदार पर होगी नजर
खब्बू बल्लेबाज के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों में गगन चुम्भी छह छक्के लगाकर एक अनोखा रिकार्ड बनाया। अनुभवी युवराज के सामने एक बार फिर इंग्लैंड टीम है, तो कानपुर में होने वाले टी-20 मैच में युवराज के प्रशसंक फिर से उनके द्वारा छह छक्के देखने को बेताब है। साथ ही पुणे में शतकीय पारी खेलने वाले केदार जाधव के प्रशंसक उनसे एक और सैकड़ा लगाने उम्मीद कर रहे हैं।

[@ नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement