Swine flu caught in Jaipur, knock in medical hostels after OTS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में स्वाइन फ्लू ने जोर पकड़ा, ओटीएस के बाद मेडिकल हॉस्टल में दस्तक

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 दिसम्बर 2017 1:19 PM (IST)
जयपुर में स्वाइन फ्लू ने जोर पकड़ा, ओटीएस के बाद मेडिकल हॉस्टल में दस्तक
जयपुर। सर्दी के जोर पकड़ते ही स्वाइन फ्लू का जोर भी तेज हो गया है। ओटीएस के बाद अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित एस एस के मेनन हॉस्टल में रह रहे अंडर ग्रेजुएट 3 छात्रों को स्वाइन फ्लू होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि तीन में से दो छात्र अपने घरों को चले गए हैं और एक छात्र का यहीं इलाज किया जा रहा है हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि स्वाइन फ्लू मामला सामने आने के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सतर्कता नहीं बरती। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की। अंडरग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट ने अपने स्तर पर ही इलाज की व्यवस्था की है। जिन छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है उनमें से दो एमबी बीए सेकंड ईयर के छात्र है वहीं स्वाइन फ्लू के मामले आने पर एस एस के मेनन हॉस्टल में रह रहे अन्य अंडरग्रेजुएट एमएबीबीएस छात्रों में दहशत का माहौल है और वे अब हॉस्टल खाली करने की तैयारी कर रहे हैं उधर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर यू एस अग्रवाल से इस मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं।प्रदेश में इस साल 11 हजार से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले और जांच में ३ हजार से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्ठि हुई है। वहीं इस साल 256 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बारिश से नमी बढ़ गई है और इस नमी के कारण स्वाइन फ्लू का वायरस फिर से सक्रिय हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement