Advertisement
स्वाति मालीवाल के पूर्व पति ने केजरीवाल का नार्को टेस्ट कराने की मांग की

स्वाति के पूर्व पति ने कहा, “पहले संजय सिंह ने मीडिया के सामने प्रेसवार्ता कर यह स्वीकार किया था कि स्वाति मालीवाल के साथ गलत हुआ है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस घटना के अगले ही दिन आरोपी बिभव कुमार संजय सिंह और केजरीवाल के साथ नजर आया था और इस बारे में जब संजय सिंह से सवाल किया गया तो वो किनारा कर गए। इससे साफ जाहिर होता है कि दाल में जरूर कुछ काला है।“
स्वाति के पूर्व पति ने मीडिया के सामने जोर दिया कि अगर हम इस मामले की सच्चाई की तह तक जाना चाहते हैं, तो मेरी मांग है कि केजरीवाल का नार्को टेस्ट कराए जाय, ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
नवीन जयहिंद ने कहा, ”इसी आम आदमी पार्टी के नेता पहले स्वाति मालीवाल के नाम तारीफों के पुल बांधा करते थे, लेकिन आज यही लोग स्वाति के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहे हैं, कह रहे हैं कि स्वाति बीजेपी की एजेंट है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आज जब स्वाति इनके ही लोगों की पोल खोल रही है, तो ये लोग इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।“
नवीन जयहिंद ने कहा, “मैं स्वाति का पक्ष नहीं ले रहा हूं, बल्कि बातों को तथ्यात्मक रूप से सही तरह पेश कर रहा हूं। मैं अरविंद केजरीवाल को आज से नहीं, बल्कि साल 2007 से जानता हूं। मैं उनकी रगों से वाकिफ हूं।“
नवीन जयहिंद ने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी लगातार स्वाति को बीजेपी का एजेंट बता रही हैं, तो मैं अब यह सवाल करना चाहता हूं कि क्या संजय सिंह भी बीजेपी के एजेंट हैं और मेरा यह सवाल वाजिब है, क्योंकि एक तरफ जहां सिसोदिया को अभी तक जमानत नहीं मिली है। वहीं, संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। इस आधार पर तो यह सवाल बनता है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता किसी भी सवाल का जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


