Swadesh Jagran Manch for National Conference Corps two-day meeting from August 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वदेश जागरण मंच की राष्ट्रीय संघर्ष वाहिनी की दो दिवसीय बैठक 11 अगस्त से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 9:17 PM (IST)
स्वदेश जागरण मंच की राष्ट्रीय संघर्ष वाहिनी की दो दिवसीय बैठक 11 अगस्त से
जयपुर। स्वदेश जागरण मंच की राष्ट्रीय संघर्ष वाहिनी की दो दिवसीय बैठक 11 अगस्त से सेवा सदन में होगी। मंच के राष्ट्रीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख अन्नदा शंकर प्राणीग्राही ने बताया कि इस बैठक में मंच के प्रमुख, संघर्ष वाहिनी के प्रमुख, विभिन्न आन्दोलन के प्रमुख और मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में चीन की घुसपैठ, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का आगमन,विदेश व्यापार, पर्यावरण, नदी, जल और खेती सहित देश के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में मंच राष्ट्रीय संयोजक अरूण ओझा, सह संयोजक भगवती प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक कश्मीर लाल, प्रचार प्रमुख दीपक कुमार शर्मा, अखिल भारतीय सह संघर्ष वाहिनी प्रमुख कृष्ण कुमार शर्मा, उत्तर क्षेत्र संगठक सतीश कुमार भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement