Advertisement
हैदराबाद के पास पेड़ से टकराई SUV, चार छात्रों की मौत

सुमित और निखिल आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में बीबीए के तीसरे साल के छात्र थे, जबकि सूर्या तेजा दूसरे साल में था। वहीं, रोहित एमजीआईटी का छात्र था।
उनकी तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5वां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नक्षत्र के रूप में हुई है, जो आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में बीबीए के तीसरे साल की छात्रा है। 20 साल की नक्षत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे में एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना के समय गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति नशे में था या नहीं।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चेवेल्ला के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हैदराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में हाल के दिनों में ऐसी ही दुर्घटनाएं हुई हैं, जब मौज-मस्ती या जन्मदिन मनाने के लिए निकले छात्रों ने अपनी कारों को दूसरी गाड़ियों, सड़क किनारे पेड़ों या बिजली के खंभों से टकरा दिया।
हैदराबाद, साइबराबाद और रचाकोंडा कमिश्नरेट की पुलिस नशे में ड्राइविंग की जांच के लिए, खासकर रात के समय, एक सघन अभियान चला रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


