बीकानेर। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से राजस्थान की पाक सीमा पर लगातार कुछ न कुछ संदिग्ध घटनाएं हो रही हैं। शनिवार सुबह यहां एक ऐसा उपकरण आकर गिरा है, जिसने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। यहां बीकानेर में पाकिस्तान बॉर्डर पर इस उपकरण को पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह घटना बीकानेर के बज्जू इलाके की है। यहां सोलासर गांव के पास लोगों की नींद खुली तो उन्होंने यहां एक अजीब उपकरण पड़ा मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस पहुंची और उस उपकरण को जब्त कर लिया है। पुलिस अब उसके सभी डिवाइसेज चैक कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान की सीमा के आस-पास इस तरह के कई मामले लगातार बढ़ गए हैं। दो दिन पहले एक बाज भी सीमा में प्रवेश कर गया था। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से गुब्बारे तो बार-बार आ रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागतयह भी पढ़े :पिछले साल देश में 473 आधिकारियों और जवानों ने देश के लिए कुर्बानियां दी