Suspend teacher commit suicide, jumped from gwalior express-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निलंबित शिक्षक ग्वालियर एक्सप्रेस के आगे कूदा

khaskhabar.com:
निलंबित शिक्षक ग्वालियर एक्सप्रेस के आगे कूदा
बस्ती। उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक निलंबित शिक्षक ने शुक्रवार सुबह बभनान रेलवे स्टेशन पर बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, सेना में जवान रहे ओमप्रकाश यादव (45) ने बाएं हाथ में लकवा मारने के बाद इस्तीफा देकर शिक्षक की नौकरी ज्वाइन की थी। वह शुक्लपुरा जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक थे, जो एक महीने से निलंबित चल रहे थे। उन्होंने दो दिन तक बीएसए के खिलाफ गोंडा के डीएम कार्यालय पर धरना भी दिया था। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओमप्रकाश ट्रेन आने से कुछ देर पहले बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े थे। ट्रेन बगल के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। सिग्नल मिलने पर जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी ओमप्रकाश प्लेटफार्म दो से उतर कर ट्रेन के करीब पहुंचे और अंतिम के दो डिब्बे बचने पर ट्रैक पर कूद गए।
ओमप्रकाश के भाई हरिराम ने उनकी आत्महत्या के लिए सिस्टम को जिम्मेदार ठहराते हुए मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement