Advertisement
सुशासन बाबू ने कभी अपराधियों से समझौता नहीं किया : शाहनवाज हुसैन

विपक्ष के आरोपों पर जदयू नेता जयंत राज कुशवाहा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इतना बड़ा राज्य है, घटना हो जाती है। इस पर कार्रवाई भी हो रही है। हम आश्वासन देते हैं कि नीतीश कुमार के राज में कोई अपराधी बचने वाला नहीं है। अपराधी कोई भी हो, उसे छोड़ने का काम नहीं किया जाएगा। किसी भी हालात में उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना, वे लगा रहे हैं। कम से कम विपक्ष को ये तो समझ में आ रहा है कि अगर किसी के परिवार में घटना घटती है तो यह कितना दुखद है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी के डिप्टी सीएम होते कोई घटना घटती थी तो क्या वे इस्तीफा दे देते थे। सारे अधिकारी और नेता अपने दायरे में काम कर रहे हैं। इनका काम है कुछ भी बोलते रहना।
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि हर अपराधी पकड़ा जाएगा। अपराध रुकना चाहिए। बिहार के वर्तमान सरकार की खासियत है आज तक कोई अपराधी बचा नहीं है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि उनके शासनकाल में घर पर अपहरण के फोन कॉल आते थे। हत्या हो जाती थी। उस समय नीतीश कुमार ने सभी अपराधियों का एनकाउंटर करवाया और उन्हें जेल में बंद कराया। डर से कुछ अपराधी तो राज्य छोड़कर भी भाग गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


