Advertisement
ओलावृष्टि और फसल नुकसान का 48 घंटे में सर्वे करें जिलाधिकारी - सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बेमौसम वर्षा एवं कहीं वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है।
मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसके ²ष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित व्यक्तियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें समय से मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की है।
प्रवक्ता ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश अपर मुख्य सचिव राजस्व को दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक धनराशि जारी भी की जा चुकी है। जिलाधिकारियों को राहत के लिए और धनराशि की आवश्यकता पड़ने पर आज ही (7 अप्रैल, 2019 को) डिमांड भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, आंधी, बारिश से प्रभावित सभी जनपदों से नुकसान का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को शीघ्रातिशीघ्र भेजने की अपेक्षा की गई है। यदि वास्तविक हानियों के आकलन में समय लग रहा हो, तो एक प्रारंभिक रिपोर्ट आज मध्यान्ह् 12 बजे तक भेजने के भी निर्देश प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को दिए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग के अगले कुछ दिनों में लगभग 32 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इन सभी जनपदों को एलर्ट किया जा चुका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


