Survey of JDA to solve common problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन की समस्याओं का जेडीए करायेगा सर्वे

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 6:36 PM (IST)
आमजन की समस्याओं का जेडीए करायेगा सर्वे
जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए 25 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक जोनवार टीम बनाकर सर्वे एवं चिन्ह्किरण कार्य करवाया जाएगा। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने गुरूवार को चिंतन सभागार में सभी जोन उपायुक्तों की बैठक लेकर आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले सर्वे एवं चिन्ह्किरण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि जोन उपायुक्त यह सुनिष्चित करेंगे कि प्रकरणों के निस्तारण में आ रही समस्याओं का समाधान किस स्तर पर हो सकता है। इसकी सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि सर्वे एवं चिन्ह्किरण कार्य की प्रत्येेक सप्ताह समीक्षा कर रिर्पोट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इसलिए सभी जोन उपायुक्त गंभीरता से सर्वे एवं चिन्ह्किरण कार्य करना सुनिष्चित करें।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान की तर्ज पर आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि जोनवार सर्वे एवं चिन्ह्किरण कार्यो में कृषि भूमि पर बसी आवासीय योजनाओं के नियमन, पट्टे जारी करना, अनुमोदित आवासीय योजनाओं के भूखण्डों के पट्टे जारी करना, एकमुश्त लीज जमा कराने पर लीज-मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, भूखण्ड का नाम हस्तांतरण, ले-आउट प्लान का अनुमोदन, भवन निर्माण स्वीकृति, सीवर लाईन कनेक्षन, खांचा भूम का आवंटन, कच्ची बस्ती का नियमन, विभिन्न व्यक्तिगत लाभाथी योजनाओं के आवेदन तैयार करना एवं आमजन से संबंधित अन्य प्रकरण शामिल किए जाएंगे।
बैठक में जेडीए सचिव अर्चना सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर, सभी जोन उपायुक्त एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement