Advertisement
ठेले पर गृहस्थी लिए बिहार पहुंचा सुरेंद्र, कहा अब दिल्ली नहीं जाऊंगा

भूखे-प्यासे बच्चे और पत्नी के साथ मजबूर प्रवासी मजदूर सुरेंद्र पासवान अपने घर की ओर जाते हिम्मत नहीं हारा है। बल्कि दिन-रात ठेला चलाकर परिवार को लेकर मीलों सफर तय कर अपने मंजिल पर पहुंचना चाह रहा है। सरकारी व्यवस्था भले ही नहीं मिली हो, लेकिन वह अपने जज्बे के साथ ठेले के पायडिल को चलाते हुए समस्तीपुर के लिए निकल पड़ा।
परिवार को ठेला पर लेकर जा रहे सुरेंद्र पासवान ने आईएएनएस से कहा, "लकडाउन की वजह से खाने-पीने की बहुत समस्या हो रही थी। पैसे भी नहीं थे। किसी तरह से पैसे का जुगाड़ किया और ठेला खरीदा। परिवार को लेकर अब बिहार के समस्तीपुर घर जा रहा हूं। अब कभी दोबारा दिल्ली नहीं जायेंगे, क्योंकि कभी प्रदूषण को लेकर कंपनी बंद हो जाती है, तो अब लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई।"
पासवान यहीं नहीं रूकते। उनके चेहरे पर कभी बेवसी तो कभी आक्रोश उभरता है। वे कहते हैं, "किसे शौक होता है अपने घर को छोड़कर बाहर कमाने जाने को। पूरा परिवार इस क्षेत्र में है। परदेस जाना मजबूरी है, सर।"
आगे वे अपनी पत्नी और बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "आखिर यहां रहेंगे तो कमाएंगे क्या और इन्हें खिलाएंगे क्या? सरकार अगर यहीं काम दे तो क्यों कोई बाहर जाएगा। आखिर मेहनत तो कहीं करनी है।"
सुरेंद्र दिल्ली से अपनी पूरी बसाई गृहस्थी कबाड़कर एक ठेले पर रखकर अपने गांव के रास्ते में है। ठेला चलाने से हुए जख्म को दिखाते सुरेंद्र कहते हैं, "पत्नी व बच्चों के चहेरे सूज जाने से बीमार होने की आशंका बन गई है। ठेले पर घर का सारा सामान सहित साइकिल लाद लिया। आखिर वहां छोड़ने का क्या मतलब।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


