Supreme court verdict against Vijay Mallya safe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माल्या के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मार्च 2017 11:48 PM (IST)
माल्या के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बैंकों के एक समूह द्वारा दायर की गई याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में बैंकों के समूह ने अपनी याचिका में विजय माल्या द्वारा अपने बच्चों को स्थानांतरित किए गए चार करोड़ डॉलर को देश में वापस लाए जाने की मांग की है। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति यू.यू. ललित की पीठ ने बैंकों के समूह द्वारा माल्या के खिलाफ अवमानना को लेकर सुनवाई शुरू करने से संबंधित एक अन्य याचिका पर भी अपना फैसल सुरक्षित रख लिया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान बैंकों ने अदालत को बताया कि माल्या को पिछले वर्ष फरवरी में ब्रिटिश कंपनी डियाजीयो चार करोड़ डॉलर का भुगतान मिला था, जिसे माल्या ने अदालत के विभिन्न आदेशों का साफ-साफ उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को स्थानांतरित कर दिया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement