नोएडा। आपको जानकर खुशी होगी कि डीएनडी फ्लाईओवर फ्री रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा हैै।दरअसल नोएडा डीएनडी फ्लाईओवर पर टोल वसूलने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ नोएडा टोल ब्रिज कंपनी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। इतना ही नहीं कंपनी ने कोर्ट से मामले पर जल्द सुनवाई की भी गुहार लगाई थी। इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की रजामंदी दे दी। हाई कोर्ट ने कहा था कि कंपनी ने स्वयं ही माना है कि 31 मार्च 2014 तक 810.18 करोड़ की वसूली की गई है। इस प्रकार 2013-14 तक 300 करोड़ यूजर फ्री वसूला जाना बाकी है। कोर्ट ने कहा कि यह समझ से परे है कि कंपनी किस तरह से लागत की गणना कर रही है?
यह भी पढ़े :मिस्त्री अड़े तो क्या ग्रुप कंपनियों से उन्हें हटा सकेंगे टाटा!यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता