Advertisement
एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला 6:1 बहुमत से दिया था। इस फैसले के माध्यम से कोर्ट ने अपने 2004 के निर्णय को पलट दिया था, जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी) के भीतर कुछ उप-जातियों को वरीयता देने के खिलाफ फैसला सुनाया गया था।
अपने आदेश में न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने कहा, "जब इंद्रा साहनी मामले में 9 न्यायाधीशों की पीठ ने माना था कि अन्य पिछड़ा वर्ग के संबंध में क्रीमी लेयर की व्यवस्था संविधान में निहित समानता को बढ़ावा देगी, तो फिर इसे अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों पर भी लागू क्यों नहीं किया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "क्या आईएएस/आईपीएस या सिविल सेवा अधिकारियों के बच्चे की तुलना किसी गांव में ग्राम पंचायत/जिला परिषद स्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के वंचित सदस्य के बच्चे से की जा सकती है?"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


