नई दिल्ली। भाजपा की यूथ विंग के नेता जेवीआर अरुण को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस यह यह गिरफ्तारी उनके पास 20.55 लाख रुपये के बंडल बरामद होने की बाद की है। आरोपी भाजपा नेता इस राशि का कोई स्रोत नहीं बता पाया। अरुण वही शख्स है, जिसने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का जमकर स्वागत किया था और फेसबुक पर लिखा था कि देश के विकास के लिए मैं लाइन में लगने को तैयार हूं। 36 साल के अरुण सलेम का रहने वाला है।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उनके पास से 2000 के 926 नोट बरामद हुए हैं। साथ ही 1530 नोट 100 के और 50 रुपये के 1000 नोट उनके पास मिले हैं।
सनी लियोनी की डाक्यूमेंट्री जल्द आएगी सामने, पति डेनियल हैं नाखुश