Advertisement
आरयूएचएस में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं का होगा विस्तार

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी को निर्देश दिए कि आरयूएचएस अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के लिए नियमित भर्तियां होने तक विजिटिंग फैकल्टी के रूप में सवाई मानसिंह अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विचार किया जाए। इसका डे-वाइज प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने आवश्यकतानुसार पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के भी निर्देश दिए।
सिंह ने कहा कि अस्पताल में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी एसएमएस अस्पताल एवं स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के साथ समन्वय किया जाए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को क्रियाशील बनाने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल परिसर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के साथ समन्वय कर दानदाताओं के सहयोग से धर्मशाला का भी निर्माण करवाया जाए, ताकि रोगियों के परिजनों को आवास के लिए सुविधा मिल सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आरयूएचएस अस्पताल में सीजीएचएस एवं ईजीएचएस के साथ ही अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी उपचार उपलब्ध करवाने की कार्यवाही की जाए। साथ ही, मेडिकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने की नीति के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
बैठक में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल, प्रो वाइस चांसलर डॉ. सुधांशु मक्कड़, एसएमएस मेडिकल कॉलेज केे प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल, रजिस्ट्रार हरफूल पंकज, उप निदेशक राजमेस डॉ. वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


