Sunni Board put seal on opinion of Muslim Personal Board-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की राय पर सुन्नी बोर्ड ने लगाई मुहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 10:08 AM (IST)
मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की राय पर सुन्नी बोर्ड ने लगाई मुहर
लखनऊ। ऑल इंडिया हुसैनी सुन्नी बोर्ड ने भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के तलाक के मसले पर अपनी मुहर लगा दी। सुन्नी बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद जुनैद अशरफ किछौछवी ने कहा कि मुसलमान शरई मामले में किसी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा। इस्लामिक शरीअत किसी इंसान का नहीं बल्कि अल्लाह का बनाया हुआ है और अल्लाह के बनाए हुए कानून में कोई तब्दीली नहीं हो सकती। क्योंकि अल्लाह से बड़ी कोई अदालत नहीं है। किछौछवी ने कहा कि निकाह के वक्त औरत को पहले कुबूल करने का अख्तियार देता है। ऐसे में अगर औरत कुबूल न करे तो निकाह संभव नहीं है। उसी तरह तलाक का अधिकार इस्लाम ने मर्द को दिया। हां अगर औरत अपने शौहर से साथ तलाक लेना चाहे तो शर्तो के साथ यह रास्ता रखा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने औरत को जोड़ने का काम दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement