Sunil Jat became champion in shooting event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराणा प्रताप निशानेबाजी प्रतियोगिता में सुनील जाट बने चैम्पियन

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 12:35 PM (IST)
महाराणा प्रताप निशानेबाजी प्रतियोगिता में सुनील जाट बने चैम्पियन
बीकानेर। सुखाडिय़ा इण्डोर स्टेडियम, भीलवाड़ा में 19 से 21 नवम्बर, 2016 को आयोजित द्वितीय महाराणा प्रताप निशानेबाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के निशानेबाज सुनील कुमार जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पद्र्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 566 अंकों के साथ फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल स्पर्धा में 193.0 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में पिस्टल की चैम्पियनशिप जीत ली। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में बीकानेर के ही अशोक विक्रम चौधरी ने 557 अंक बना कर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। माक्र्समेन राइफल क्लब, बीकानेर के प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि सुनील कुमार के चैम्पियनशिप के साथ 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि भी जीत कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। ग्रामीण हाट, जयनारायण व्यास कॉलोनी में स्थित माक्र्समने राइफल क्बल की इण्डोर शूटिंग रेंज पर विजेता निशानेबाजों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर माक्र्समेन राइफल क्लब के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह राजवी, अनिरुद्ध सिंह, कन्हैयालाल राठौड़, दीक्षिता देवड़ा, अन्तरराष्ट्रीय निशानेबाज हेमेन्द्र सिंह कुशवाह, मानसी राठौड़, अनिल शुक्ला आदि मौजूद थे। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement