Summer will start growing from this weeks heat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस महीने के लास्ट वीक से बढ़ने लगेगी गर्मी

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 5:10 PM (IST)
इस महीने के लास्ट वीक से बढ़ने लगेगी गर्मी
मुकेश बघेल, गुड़गांव। शहर का मौसम इस बार 21 मार्च तक खुशनुमा रहेगा। जबकि 27 मार्च से गर्मी दस्तक दे देगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च से तापतान में थोड़ी गर्मी का एहसास होने लगेगा। हालांकि देर शाम को हल्की ठंड होने की वजह से लोगों को राहत मिलेगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियश व अधिकतक तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियश तक रहेगा। 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियश व अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियश तक ही जाएगा। वहीं 18 मार्च को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियश व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियश होगा। 19 मार्च को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियश व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियश रहेगा। इसके अलावा 20 मार्च को न्यूनतम मापतान 11.0 डिग्री सेल्सियश व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियश तक जाएगा। जबकि 21 न्यूनतम तापमान 12.0 व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियश हो जाएगा। वहीं 15 अप्रैल से गर्मी के साथ उमस भी सताने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 14 अप्रैल तक गर्मी होने के बाद भी शाम ढलते ही हल्की ठंड का एहसास होगा। देर रात को भी ठंड का एहसास होगा। लेकिन 15 अप्रैल से गर्मी की वजह से रात को भी गर्म हवा चलेगी। वहीं सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक उपस भरी गर्मी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ एम महापात्रा ने बताया कि इस बार गर्मी पहले से ज्यादा रहेगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement