Sukhoi-30 jet crash: Pilots blood stained shoe, other belongings found-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुखोई SU-30 विमान के पायलट का खून से सना जूता, अन्य सामान बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 मई 2017 11:20 AM (IST)
सुखोई SU-30 विमान के पायलट का खून से सना जूता, अन्य सामान बरामद
गुवाहटी। खोज एवं बचाव दलों को भारतीय वायुसेना के असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई-30 लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों में से एक का खून से सना जूता, आधा जला हुआ पैन कार्ड और वालेट मिला है। खोज एवं बचाव दल में भारतीय सेना, वायुसेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। जांच दल को घटनास्थल से 28 मई को विमान का ब्लैकबॉक्स भी मिला था। भारती सेना के सूत्रों के मुताबिक, ‘खराब मौसम के बावजूद तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, अभी तक दोनों पायलटों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।’ हवाई रेकी के जरिए तेजपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर 26 मई को विमान का मलबा बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement