Advertisement
नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री पर सुकेश चंद्रशेखर का ऐतराज, वकील ने भेजा कानूनी नोटिस

अनंत मलिक के मुताबिक, सुकेश के खिलाफ कथित 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और तिहाड़ जेल से जुड़े मामलों की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट में मकोका के तहत दर्ज मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होनी है। जब अदालत में अभी गवाही पूरी नहीं हुई है, तब डॉक्यूमेंट्री के जरिए घटनाओं का एक पक्ष लोगों के सामने रखना ठीक नहीं है।
वकील का आरोप है कि डॉक्यूमेंट्री सुकेश की किशोरावस्था से लेकर अब तक की जिंदगी दिखाने का दावा करती है, लेकिन इसकी जानकारी प्रेस रिपोर्ट और इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट पर आधारित है। ऐसे कंटेंट की अदालत में जांच नहीं हुई है। 20 अगस्त 2026 को सुनाई गई एक सजा अपील के अधीन है और बाकी मामलों में सुकेश को दोषी नहीं ठहराया गया है।
कानूनी नोटिस में दावा किया गया है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों ने सुकेश से संपर्क नहीं किया और न ही उनके नाम, तस्वीर, आवाज या जीवन की कहानी के इस्तेमाल की अनुमति ली। सुकेश इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। वह खुद सामने आकर अपना पक्ष रखने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उनकी बात सुने बिना डॉक्यूमेंट्री रिलीज करना उनके अधिकारों के खिलाफ है।
वकील ने मांग की कि संबंधित मामलों में गवाही पूरी होने तक डॉक्यूमेंट्री और उसका ट्रेलर रिलीज न किया जाए। इसके अलावा, रिलीज से पहले उन्हें पूरी फिल्म दिखाई जाए। डॉक्यूमेंट्री में इंटरव्यू देने वाले लोगों और इस्तेमाल किए गए कंटेंट के स्रोत की जानकारी भी मांगी गई है। नोटिस में कहा गया है कि सुकेश को बिना अदालत के फैसले के 'ठग' या लंबित मामलों का दोषी बताने वाले प्रचार को वापस लिया जाए। साथ ही फिल्म से जुड़े सभी वीडियो, रिकॉर्डिंग और बातचीत को सुरक्षित रखा जाए।
वकील अनंत मलिक ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मंत्रालय के सचिव, केंद्रीय गृह मंत्री और गृह सचिव को भी पत्र भेजा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


