Suicide car bomb attack in Somalia, 3 people dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोमालिया :आत्मघाती हमले में 2 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 12:59 PM (IST)
सोमालिया :आत्मघाती हमले में 2 की मौत
मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार शाम को एक आत्मघाती विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बोंधेरे जिले के कमिश्नर कासिम अब्दुल्लाही के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावर ने बोंधेरे जिले में दलजिर्के दहसून स्मारक के पास एक ढाबे के बाहर विस्फोटकों से भरी आपनी कार में विस्फोट कर दिया। अब्दुल्लाही के मुताबिक, ‘‘दलजिर्के दहसून एक लोकप्रिय स्थान है।’’ पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह बहुत ही विध्वंसक विस्फोट था। एक प्रत्यक्षदर्शी हसन शिरे ने बताया, ‘‘हमने दलजिर्के के पास विस्फोट की आवाज सुनी। हर कोई यहां-वहां भाग रहा था और हमने सुना कि यह कार बम विस्फोट था।’’ अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement