Suicide attack near Turkish Parliament, one dead, two policemen injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की संसद के पास फिदायीन हमला, एक की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

khaskhabar.com: रविवार, 01 अक्टूबर 2023 4:25 PM (IST)
तुर्की संसद के पास फिदायीन हमला, एक की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
अंकारा। राजधानी अंकारा में तुर्की की संसद के पास हुआ विस्फोट एक "आतंकवादी हमला" था, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने रविवार को ये बात कही। येरलिकाया ने कहा, दो हमलावर लगभग साढ़े नौ बजे (06:30 जीएमटी) एक वाणिज्यिक वाहन में आए और हमले को अंजाम दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि एक हमलावर ने मंत्रालय की इमारत के सामने खुद को उड़ा लिया और दूसरे को मार गिराया गया।
यह विस्फोट संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले हुआ।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया ने पहले खबर दी थी कि संसद के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई।
ऐसी भी खबरें हैं कि इलाके में गोलियों की आवाज सुनी गई, आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं।
संसद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement