Sufia Khan will complete 750 kms race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूफिया खान 750 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 7:36 PM (IST)
सूफिया खान 750 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगी
जयपुर । पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से अजमेर की सूफिया गोल्डन त्रिभुज दिल्ली-आगरा-जयपुर की रन फॉर पीस पर निकली हैं। यह जानकारी मंगलवार को जयपुर में सुश्री सूफिया ने प्रेस वार्ता के दौरान दी । सुश्री सूफिया ने बताया कि 24 मार्च को शुरू हुई उनकी यह दौड़ सोमवार को जयपुर पहुंची है, वे 20 दिन में 750 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगी। सुश्री सूफिया ने बताया कि उनकी यह दौड़ देश में शांति और मानवता के लिए है, साथ ही वे दौड़ के माध्यम से देश के पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि लोगों में पर्यटन स्थलों के प्रति रुचि बढ़ सके। उन्होंने बताया कि वे इसके बाद इंडिया गेट से मुंबई स्थित गेट वे ऑफ इंडिया तक दौड़ेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement